टीकमगढ़ में बस पलटी, 11 यात्री घायल

सभी जिला अस्पताल में भर्ती, बस इंदौर से आ रही थी, एसडीओ बोले-हादसा का पता लगा रहे

ब्रह्मास्त्र टीकमगढ़

टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह बड़ागांव रोड पर एक यात्री बस पलट गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान हुआ। बस सर्विस कंपनी की थी और इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने मौके पर पहुंचकर बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ यात्रियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश को मामूली चोटें लगी हैं।

घायलों से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे कलेक्टर
पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को उचित इलाज कराना है। घटना की जानकारी लगते ही टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय घायलों से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे।
मामले में टीकमगढ़ तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर का कहना है कि आज सुबह महाकाल कंपनी की यात्री बस अनियंत्रित होकर गौगाबेर हनुमान मंदिर के पास पलट गई। घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। शेष सभी सुरक्षित हैं। घटना के बारे में पूछताछ जारी है। बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment