जम्मू के जुवेनाइल आॅब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार

ब्रह्मास्त्र जम्मू

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल आॅब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम तीन कैदी फरार हो गए। कैदियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई। एसपीओ विनय कुमार और हेड कांस्टेबल पर्वीन कुमार को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक कैदी के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि पिस्टल कहां से आई और कितनी राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीम की अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment