जंग का असर- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं: पेट्रोलकीमत 378 रुपए प्रति लीटर किया

कराची।पाकिस्तान में इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग का असर दिख रहा है। वहां अगले 6 महीने तक मंत्रियों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले पेट्रोल 137 रुपए और डीजल 184 रुपए महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपए सस्ता कर दिया।अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा।पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद 2 अप्रैल को कराची के पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लम्बी लाइनें लग गईं।

कैबिनेट मंत्रियों की 6 महीने की सैलरी रुकी-बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से निपटने के लिए शहबाज शरीफ ने कड़े उपायों का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्रियों की 2 महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब मंत्रियों को अगले 6 महीने तक वेतन नहीं मिलेगा

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment