छेड़छाड़ से रोकने पर किया चाकू से हमला: युवक ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की

उज्जैन।

महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में  चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक किराना दुकान के सामने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर कुछ आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घेराबंदी कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है।घायल शादाब के अनुसार करीब 15 दिन पहले कुछ युवक उसके घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। शादाब ने उन्हें मोहल्ले में आने से मना किया था, जिसके कारण आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। घटना वाले दिन जब वह कबाड़ का सामान बेचकर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेरकर चाकू से हमला किया और उसके पास मौजूद ₹5000 लूटकर फरार हो गए। युवक ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment