उज्जैन। बड़नगर मार्ग पर चंदूखेड़ी और नलवा के बीच सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार पिता-पुत्र और 2 बेटियां घायल हो गई। तीनों को रात डेढ़ बजे अस्पताल लाया गया। जहां एक सात वर्षीय बालिका की मौत होना सामने आया। पिता और एक बेटी को उपचार के लिये भर्ती किया गया है।
चिंतामण गणेश थाना एएसआई ओमप्रकाश मालवीय ने बताया कि रात डेढ़ बजे सड़क हादसा होने की खबर मिली थी, घटनास्थल से 2 बालिका, एक बालक और उनके पिता को घायल हालत में चरक अस्पताल भेजा गया था। जहां एक बालिका की मौत होना सामने आया। पिता और दूसरी बालिका घायल थी, जिन्हे भर्ती किया। बालक को मामूली चोंट लगी थी। बालिका की मौत होने पर रात को पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल से पूछताछ करने पर उसका नाम अनिल काहर निवासी ग्राम अकलदा अम्मखदा धार सामने आया। उसने बताया कि जिस बालिका का निधन हुआ है वह रोशनी 7 वर्ष है। दूसरी बालिका हिमांनी 8 साल और पुत्र मुरली 10 साल है। अनिल का कहना था कि वह तीनों बच्चों को बाइक से उज्जैन लेकर आ रहा था। अंधेरे में घटना कैसे हुई कुछ पता नहीं है। उसकी पत्नी और परिवार के लोग नवाखेड़ा में मजदूरी कर रहे है। बच्चों को गांव से नवाखेड़ा लेकर जा रहा था। एएसआई मालवीय का कहना था कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखने पर घटना कैसे हुई इसकी जानकारी सामने आ पायेगी। बालिका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है।