उज्जैन। आगर रोड स्थित गांधी नगर में एक हिंदू परिवार के घर के बाहर मांस फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, गांधी नगर निवासी स्नेहलता गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह घर की साफ-सफाई के बाद वह कुछ देर के लिए अंदर गई थीं। वापस आने पर उन्होंने देखा कि घर के गेट के पास मांस का टुकड़ा रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिस पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को खबर दी गई।सीसीटीवी कैमरों से जांच शुरू-सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईद के मौके पर कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।
घर के बाहर मिला मांस का टुकड़ा:लोग बोले- शरारती तत्वों ने की हरकत, पुलिस से कार्रवाई की मांग