उज्जैन। गोपालपुरा से आबकारी विभाग ने एक महिला के पास से 82 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। शराब की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है।
प्रभारी अधिकारी मुकेश रंधा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारती पति पवन के घर में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा बिक्री के लिए रखी गई है। तस्दीक के बाद प्रभारी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल को अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।टीम ने शुक्रवार रात मक्सी रोड, गोपालपुरा स्थित भारती पति पवन मोची के रिहायशी घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से झोलों में भरी बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी भारती को गिरफ्तार कर लिया है।