गैस संकट गहराया, सराफा बाजारचौपाटी में इंडक्शन पर तले जा रहे भजिए,इलेक्ट्रिक ग्रिल में बन रहे सैंडविच

इंदौर।इंदौर की चमक-दमक वाली सराफा चौपाटी और मशहूर फूड हब्स पर अब कमर्शियल एलपीजी गैस संकट का साया गहरा गया है। मिडिल ईस्ट (ईरान-अमेरिका तनाव) से उपजे वैश्विक ईंधन संकट के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर प्रशासनिक रोक लग गई है, जिससे शहर के स्ट्रीट फूड और रेस्तरां कारोबार प्रभावित हो रहा है। पहले जहां सराफा बाजार की रातें गरमागरम भुट्टे, गराडू, भजिए और पोहा-जलेबी की खुशबू से महकती थीं, अब वहां की रौनक फीकी पड़ गई है।

सराफ बाजार के कई दुकानदारों ने गैस की कमी से जूझते हुए इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक ग्रिल का सहारा ले लिया है। चौपाटी पर अब पारंपरिक गैस पर तले जाने वाले कुरकुरे भजिए इंडक्शन पर तलकर परोसे जा रहे हैं, जबकि सैंडविच और ग्रिल्ड आइटम्स इलेक्ट्रिक ग्रिल पर बनाए जा रहे हैं। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा तो क्या करें? ग्राहक आएंगे तो कुछ तो परोसना पड़ेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment