उज्जैन। गुरुनानक घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गुजरात के अहमदाबाद से आए तीन युवक स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे, जिन्हें मौके पर तैनात जवानों ने तत्परता से बचा लिया।साथी को बचाने उतरे 2 युवक भी डूबे-जानकारी के अनुसार, जतिन (22) नामक युवक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके साथी भंवर सिंह (23) और ऋषि (26) भी पानी में उतरे, लेकिन वे भी संतुलन खोकर डूबने लगे।ड्यूटी पर तैनात जवानों ने दिखाई बहादुरी-घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान, ड्यूटी पर तैनात जवान माखन परमार, शुभम शर्मा, सनी परमार, राहुल मंगलेश्वरी, राहुल परिहार और दीपक सोनी ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने साहस दिखाते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला
गुरुनानक घाट पर बड़ा हादसा टला:डूबते 3 युवकों को जवानों ने नदी में कूदकर सुरक्षित निकाला