क्लब मैनेजरऔर स्टाफ से मारपीट, :बिना एंट्री घुसने पर विवाद, वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई

इंदौर।शालीमार टाउनशिप स्थित स्ट्राइगर क्लब में मैनेजर और स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने के बाद लसूड़िया थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मैनेजर देवेंद्र पटेल ने शिकायत में बताया कि क्लब में सिंगल एंट्री 2000 और कपल एंट्री 3000 रुपए है। 10 तारीख की रात यश जैन क्लब पहुंचा और कवर चार्ज देने से मना कर विवाद करने लगा।जबरन क्लब में घुसकर किया हंगामा-आरोपी ने बिना भुगतान किए जबरन क्लब में प्रवेश किया और वहां विवाद कर चला गया। स्टाफ ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। शनिवार शाम यश जैन अपने साथियों के साथ फिर क्लब पहुंचा। उसने मैनेजर को बाहर बुलाकर धमकी दी कि वह कभी भी एंट्री चार्ज नहीं देगा।कॉलर पकड़कर साथियों ने की मारपीट-मैनेजर के बाहर आने पर आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथियों ने मिलकर मारपीट की। पुलिस ने देवेंद्र पटेल की शिकायत पर यश जैन, किशोर सिंह सिकरवार और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment