शुजालपुर। सिटी क्षेत्र में सोमवार को मांझी केवट समाज शुजालपुर ने अपने आराध्य देव निषादराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई। जयंती अवसर पर समाजजनों ने जमधड़ नदी के किनारे स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से दोपहर को चल समारोह निकाला। जिसमें भगवान निषादराज की झांकी को आकर्षक रूप से सजाकर पालकी में विराजित किया गया। यह चल समारोह बस स्टेंड सिटी,महांकाली मंदिर चौराहा, बडा बाजार, छोटा बाजार से गुजरा। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह में शामिल समाजजनों का अभिनंदन किया। चल समारोह उपरांत महाआरती व प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
केवट समाज ने निकाला चल सामरोह निषादराज देव की जयंती मनाई