उन्हेल । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उन्हेल द्वारा ग्राम करनावद में 5 मार्च को उन्हेल में हुई जन जागरण यात्रा ट्रैक्टर रैली की सफलता के बाद धन्यवाद सभा में आयोजित किसान चौपाल में कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक महेश परमार सहित कई वरिष्ठ नेता किसान नेता बालेश्वर आंजना के निवास पर आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में रात करीब 10 बजे पहुंचे।
देर रात्रि होने के बावजूद सैकड़ों किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया , अतिथियों का स्वागत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर पटेल द्वारा साफा बांधकर किया गया, किसान नेता बालेश्वर आंजना ने अतिथियों को गिरिराज धाम का चित्र भेंट किया, सभा को संबोधित करते हुए जयवर्धनसिंह ने किसानों का आभार व्यक्त किया एवं कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की हाल ही में हुए ओलावृष्टि के कारण कई किसान की फसले नष्ट हुई लेकिन प्रभावित किसानों को अब तक बीमा एवं मुआवजा राशि नहीं मिली उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका से ट्रेड डील में कई समझौते किए जिसमें सीधा भारत के किसानों के उत्पादों के भाव पर असर पड़ेगा, सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ बड़े बड़े उद्योगपतियों की सरकार है एवं उन्हीं चंद लोगों के फायदे एवं नुकसान के लिए कम के रही है जयवर्धन सिंह ने उन्हेल में गत दिवस निकाली गई ट्रैक्टर रैली की भी तारीफ की एवं कहा की इस यात्रा की गूंज भोपाल तक पहुंच गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने कहा कि सिंहस्त के लिए लैंड पुलिंग के नाम पर किसानों की सैकड़ों हैक्टर भूमि सरकार अधिग्रहण करना चाह रही थी जिस मुद्दे को कांग्रेस द्वारा किसानों को साथ लेकर मजबूती से सड़क से विधानसभा तक उठाया जिसका परिणाम स्वरूप आज सरकार को इस मुद्दे पर पीछे हटना पड़ा परमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ उनके हक एवं अधिकार की लड़ाई सरकार के खिलाफ लड़ती रही है। सभा को केसरसिंह पटेल, वीरसिंह राणा, जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर पटेल, मदनसिंह जादौन,भरत मालवीय, अक्षय जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण लोकेंद्रसिंह पंवार,पदमसिंह पटेल, जीवन पाटीदार, चंद्रभानसिंह चंदेल,जनपद सदस्य अर्जुन पटेल आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में बालेश्वर आंजना ने जयवर्धन सिंह एवं महेश परमार को किसानों की विभिन्न समस्याओ को विधानसभा में उठाने को लेकर लिखिए पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाटीदार ने किया एवं आभार पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष इंदरसिंह पीपावद ने व्यक्त किया।
किसानों के मुद्दे पर गरजी कांग्रेस, किसान चौपाल में पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह