कार में छिपा रखी MD ड्रग्स: इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करने वाली महिला सहित4 गिरफ्तार

इंदौर।क्राइम ब्रांच ने 24.08 ग्राम MD ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है, वह अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है। आरोपियों ने अपनी कार में MD ड्रग्स छिपा रखी थी। टीम ने आरोपियों से ड्रग्स, एक कार, 4 मोबाइल फोन सहित 5 लाख का माल जब्त किया है।दरअसल, क्राइम ब्रांच नशे के सौदागरों और खरीदने वालों की धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान के पास एक सुनसान जगह पर एक कार से चार लोगों को ड्रग्स के साथ पकड़ा है।इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरीदी-ब्रिकी व इनकी गतिविधियों में लिप्त लोगों के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी निकालकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इस दौरान टीम को मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान के पास सुनसान इलाके पर एक सफेद रंग की वरना कार खड़ी दिखी। कार में एक महिला और 3 आदमी बैठे दिखाई दिए। उनकी एक्टिविटी संदिग्ध लगने पर टीम ने उसने पूछताछ शुरू की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment