कांग्रेस पार्षद बागवान पर FIR:सावरकर को बताया था देशद्रोही; BJP पार्षद की शिकायत पर केस दर्ज

रतलाम।रतलाम नगर निगम के बजट सम्मेलन में मंगलवार को वीर सावरकर को देशद्रोही बताने पर वार्ड क्रमांक 24 के कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान के खिलाफ स्टेशन रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।वार्ड क्रमांक 22 के भाजपा पार्षद व एमआईसी (MIC) सदस्य विशाल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 352 और 353(2) के तहत यह कार्रवाई की है। वर्तमान में इस टिप्पणी के बाद दोनों दलों (भाजपा और कांग्रेस) द्वारा एक-दूसरे के पुतले फूंके गए हैं और भाजपा सहित अन्य संगठन कांग्रेस पार्षद के खिलाफ हमलावर हो गए हैं।मंगलवार को निगम सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान ने अपने भाषण के दौरान वीर सावरकर परी टिप्पणी की थी।माफी नहीं मांगने पर आधा घंटे स्थगित हुआ था सम्मेलन-मंगलवार को नगर निगम के बजट सम्मेलन में भाषण के दौरान कांग्रेस पार्षद सलीम बागवान ने वीर सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी। इस कारण सम्मेलन में हंगामा हो गया। भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षद से माफी मांगने को कहा, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। हंगामा बढ़ने पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने आधे घंटे के लिए सम्मेलन को स्थगित कर दिया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment