कांग्रेस की न्याय यात्रा के लिए मंडी में एकत्रिकरण , पोहे से स्वागत, दिग्गी राजा पहुंचे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

कांग्रेस की न्याय यात्रा के लिए शुक्रवार को कृषि उपज मंडी उज्जैन में सुबह से एकत्रिकरण का कार्य चल रहा है। आदंतुक आने वाले आंदोलन में शामिल होने से पूर्व यहां पोहे का स्वल्पहार ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह उज्जैन पहुंच चुके हैं और धर्मदर्शन के बाद न्याय यात्रा के सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

उज्जैन की किसान न्याय यात्रा पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है। इस यात्रा की सभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस के युवा तुर्क सचिन पायलट बाय ट्राइक इंदौर तक आएंगे और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ उज्जैन आकर सभा स्थल में शामिल होंगे। न्याय यात्रा के लिए एक दिन पूर्व रात्रि में ही कांगे्रस के पांच विधायक उज्जैन पहुंच चुके हैं।

कुछ ऐसी है व्यवस्थाएं
चिनमगंज कृषि उपज मंडी में न्याय यात्रा की सभा के लिए बड़ा भारी डोम बनाया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश परमार ने सभी ब्लाकों में भ्रमण किया है और संशाधनों के साथ कार्यकर्ताओं को सभा में आने के लिए आग्रह किया है। सभा स्थल पर करीब 8 हजार से अधिक कुर्सियों जुटाई गई हैं। 12 हजार से अधिक भोजन के पैकेट मंगवाए गए हैं। 25 हजार से अधिक पानी की बोटतें बुलवाई गई हैं।

सभा के बाद रोड शो
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार सभा के बाद रोड शो किया जाएगा। जिसमें मंडी से घंटाघर तक पैदल मार्च होगा। बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर रोड शो विसर्जित होगा।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेश परमार ने बताया कि प्रदेश में खाद यूरिया की कमी है किसानों को खाद यूरिया मांगने पर लाठियां मिल रही है। सोयाबीन का उचित मूल्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को नहीं दिया जा रहा है। किसानों के किसी अधिकार को लेकर कांग्रेस उनके समर्थन में यात्रा निकालने जा रही है। दोपहर में सभा के किस अधिकारी यात्रा कृषि उपज मंडी से शुरू होकर चामुंडा माता चौराहा पहुंचेगी, जहां से फ्रीगंज ओवर ब्रिज होते हुए टावर चौक तक आएगी। मुख्यमंत्री के गृह नगर में हो रही कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा को लेकर सुबह से ही कृषि उपज मंडी के आसपास पुलिस बल की तैनाती शुरू कर दी गई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment