करणी सेना का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट घेराव से पहले पुलिस ने जीवन सिंह को रोका: एक महिला बेहोश

रतलाम।रतलाम में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं और प्रमुख जीवन सिंह को पुलिस ने शहर के बाहर ही रोक दिया। शहर के सभी एंट्री पॉइंट और महू-नीमच फोरलेन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रोकने पर जीवन सिंह ने आपत्ति जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता के हित के लिए हम कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं।एक प्रदर्शनकारी महिला बेहोश अभी तक किसी को आगे नहीं जाने दिया । महिलाओं ने बैरिकेड्स हटा कर आगे जाने की कोशिश की है। जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने रोक दिया है। एक महिला बेहोश हो गई । जिसे गाड़ी में बैठाकर लेकर गए हैं।प्रदर्शनकारी कलेक्टर मिशा सिंह को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कलेक्टर एसी चैंबर में बैठी हैं और जनता सड़क पर बैठी है। हमारी समस्या कलेक्टर नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा। प्रशासन के अधिकारी समझा रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारी कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे  थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment