उज्जैन। सिंहस्थ -28 में संतों महंतों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया एवं सिंहस्थ के दौरान अपनी समस्याओं के निदान के लिए मेला क्षेत्र से 5-7 किलोमीटर दूर कार्यालय में नहीं आना होगा। इस बार सिंहस्थ क्षेत्र के केंद्र में ही करीब रू.30 करोड की लागत से कमांड एवं कंट्रोल रूम सह मेला कार्यालय बनाया जा रहा है। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के अनुसार कार्तिक मेला क्षेत्र में बन रहे इस कार्यालय का 50 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। द्वितीय तल की छत के साथ मार्च 27 में इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। बाद में इसका फर्नीशिंग पूर्ण कर लिया जाएगा।वर्तमान में सिंहस्थ मेला कार्यालय का काम पुराने कोठी रोड स्थित कार्यालय से चल रहा है। इसी में प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी सहित अन्य अधिकारी बैठकर सिंहस्थ की योजनाओं को आकार देने में लगे हैं। सिंहस्थ की महत्वपूर्ण बैठकें भी अधिकांश यहीं हो रही है।
स्थाई कार्यालय की सौगात-सिंहस्थ -28 में स्थाई कार्यालय की सौगात मिल रही है। इसे उज्जैन विकास प्राधिकरण बना रहा है। बकौल श्री अग्रवाल यह जी प्लस 1मंजिल का भवन की संरचना है। इसमें करीब 63000 हजार वर्ग फूट निर्माण क्षेत्र है। भूतल एवं प्रथम तल पर अलग-अलग 31500 वर्ग फूट का निमा्रण रहेगा। इसके अंदर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा, जहाँ से पूरे मेला क्षेत्र की CCTV, ड्रोन, डेटा एनालिटिक्स, AI से भीड़ प्रबंधन, मोबाइल ऐप से रूट / पार्किंग जानकारी, सायबर सुरक्षा, पानी-बिजली की निगरानी होगी।
शिलान्यास को डेढ साल हुआ-
इसका शिलान्यास 17 मार्च 2025 को 662.46 करोड़ के पैकेज के साथ किया था। मध्यप्रदेश कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाया गया था कि सिंहस्थ मेला कार्यालय को सिर्फ मेले के दौरान नहीं, बल्कि पूरे साल स्थायी रूप से चालू रखा जाए। इसके लिए नए राजपत्रित और अराजपत्रित पद भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।
शहर की टाउनशिप के केंद्र में-
नीमनावासा, धतरावदा, और लालपुर गांवों की 473.32 हेक्टेयर टाउनशिप में, कार्तिक मेला ग्राउंड को केंद्र मानकर बनाया जा रहा है। मेला कंट्रोल रूम के लिए अलग से 30 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई है। श्री अग्रवाल बताते हैं कि इसके भू-तल मेला अध्यक्ष ,मेला अधिकारी एवं स्टाफ के साथ आने वाले संतों-महंतों के लिए विशेष व्यवस्था होगी। प्रथम तल पर पूरा ICCC ऑपरेशन रूम, सर्वर/डेटा रूम, सिक्योरिटी, रिसेप्शन होगा। भूतल पर कांफ्रेस हाल ,प्लानिंग ऑफिस, स्टाफ ऑफिस, रिकॉर्ड रूम रहेगा।