कबाड़ गोदाम में आग:फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू; प्लास्टिक और पुट्ठे की सामग्री जली

उज्जैन।उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में भगवती माता मंदिर मार्ग स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपए का कबाड़ जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्लास्टिक और पुट्ठे की सामग्री जली-गोदाम संचालक शोएब पिता अब्बू पहलवान ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग में गोदाम में रखा प्लास्टिक, पुराने पुट्ठे और अन्य कबाड़ सामग्री पूरी तरह जल गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment