इंदौर। ऑनलाइन शॉपिंग एक बिजनेसमैन को भारी पड़ गई। 899 रुपए का बॉडी मसाजर ऑर्डर करने के चक्कर में बदमाशों ने उनसे 5 लाख 41 हजार रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद पलासिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पलासिया क्षेत्र निवासी सार्थक (बिजनेसमैन) ने गूगल पर 899 रुपए का बॉडी मसाजर देखा और वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट कर दिया।कुछ समय बाद उन्हें कॉल आया, जिसमें कहा गया कि ट्रांजेक्शन फेल हो गया है और दोबारा पेमेंट करना होगा। जैसे ही उन्होंने दोबारा भुगतान किया, खाते से 20 हजार रुपए कट गए।बार-बार ‘प्रोसेस’ के नाम पर ठगी-इसके बाद ठगों ने अलग-अलग कारण बताकर 10-11 बार ट्रांजेक्शन करवाए। हर बार “प्रोसेस” या “फेल ट्रांजेक्शन” का बहाना बनाकर पैसे निकलवाए गए। इस तरह कुल 5.41 लाख रुपए खाते से निकाल लिए गए।लगातार पैसे कटने के बाद बिजनेसमैन को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।