उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह आरती स्थल पर नहाने के लिये पहुंची महिला श्रद्धालु अचानक पैर फिसलने पर गहराई में चली गई। उसे डूबता देख एसडीआरएफ जवान शुभम शर्मा और गौरव पांचाल ने छलांग लगाई और महिला को बचाकर बाहर निकाल लिया। महिला श्रद्धालु गुना के ग्राम चंदेरी की रहने वाली जयकुंवर थी। जिसे परिजनों के साथ रवाना किया। होमगार्ड और एसडीईआरएफ जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया कि क्षिप्रा के सभी घाटों में 3 शिफ्ट में 50 से अधिक जवानों की तैनाती की गई। जिनके द्वारा लगातार घाटो पर पेट्रोलिंग की जा रही है। महिला श्रद्धालु की जान बचाने वाले जवानों को पुरूस्कृत किया जायेगा।
संबंधित समाचार
-
गंभीर में 84 दिन का पानी:नर्मदालाइन का 1 साल से अटका टी कनेक्शन पूरा हो जाए तो रोज हो सकता है जलप्रदाय
उज्जैन।गर्मी की शुरुआत के साथ जलप्रदाय को लेकर शहरवासियों को हमेशा की तरह चिंता सताने लगी... -
पुलिस ने की बलवा ड्रिल:वज्र वाहन, टियर गैस और भीड़ नियंत्रण अभ्यास कराया
उज्जैन।उज्जैन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप... -
प्रॉपर्टी की दरें 100-150% तक बढ़ेंगी: मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, लागू होगी नई गाइडलाइन
उज्जैन।उज्जैन में एक अप्रैल 2026 से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने जा रही है। जिला पंजीयक...