एकता कपूर संग 5 अभिनेत्रियों ने किए महाकाल दर्शन:प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद;

उज्जैन। सिनेमा और टीवी की मशहूर निर्माता एकता कपूर रविवार को उज्जैन पहुंचीं उनके साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की पांच जानी-मानी अभिनेत्रियां भी थीं। सभी ने पहले श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और फिर मंगलनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।एकता कपूर के साथ दर्शन करने वाली अभिनेत्रियों में दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव और पूजा शामिल थीं। इन सभी कलाकारों ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ‘रागिनी MMS 3’ और ‘लॉक अप’ की सफलता के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने सभी कलाकारों का पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया। कलाकारों ने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान और पूजा में भी बिताया। महाकाल दर्शन के बाद पूरा दल मंगलनाथ मंदिर पहुंचा, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई।मंदिर के पुजारी  ने बताया कि मंगलनाथ को मंगल ग्रह का अधिपति माना जाता है। यहां दर्शन और पूजा से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, इसी विश्वास के साथ लोग यहां आते हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment