नई दिल्ली।एअर इंडिया ने अपने सभी 787 ड्रीमलाइनर विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की दोबारा जांच कर दी है। यह फैसला लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी के बाद लिया गया है।विमान में 200 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को ईमेल भेजकर यह जानकारी दी। फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े में 32 बोइंग 787 विमान हैं।सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने पायलटों को ईमेल भेजा-मनीष उप्पल ने इमेल में बताया कि फ्यूल कंट्रोल स्विच के लैच की एहतियातन फ्लीट-वाइड री-इंस्पेक्शन की जा रही है।इंजीनियरिंग टीम को बोइंग कंपनी के पास भेजा है। कंपनी का जबाव आने तक,अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सभी विमानों की जांच शुरू की गई है।-अब तक के विमानों की जांच में कहीं कोई भी गड़बड़ी नहीं मिली है।-एयर इंडिया ने क्रू से कहा है कि संचालन के दौरान दिखने वाली किसी भी तकनीकी गड़बड़ी को तुरंत रिपोर्ट करें। विमान का हैंडओवर लेने से पहले सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएं।
एअर इंडिया ड्रीमलाइनर केस्विच की जांच शुरू:कल स्विच लॉक नहीं हो रहा था; उड़ान पर पाबंदी