धाराशिव/परभणी।शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी से बागी 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।’
उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर BJP का ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया। उन्होंने कहा, ‘बाबर ने राम मंदिर तोड़ा था। अब बाबर जनता पार्टी नए बने राम मंदिर को लूट रही है। दोनों में क्या फर्क है?’उद्धव मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। बागी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं।