ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर सहमत हुआ, बातचीत फेल हुई तो फिर हमला संभव

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली शर्त यही है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाएगा, जिस पर सहमति बन गई है। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स और रडार सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं। अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर उड़ रहे हैं। अगर बातचीत फेल हुई तो अमेरिका जो चाहे कर सकता है। हालांकि, ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment