तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिन के युद्धविराम समझौते की शर्तों में ईरान के लिए 300 अरब डॉलर यानी करीब 28.5 लाख करोड़ रुपए के फंड और अमेरिकी कंपनियों के निवेश का प्रस्ताव शामिल है।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ईरानी अधिकारी ने इसे रीकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने पर ईरान को यह आर्थिक मदद देने का वादा किया जाएगा।वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि दोनों पक्ष परमाणु कार्यक्रम पर सहमति के करीब पहुंच गए हैं। ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और उसके एनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट किया जाएगा।हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इस दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हो रही है। साथ ही, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने भी सूत्रों के हवाले से बताया कि समझौते के ड्राफ्ट में परमाणु सामग्री को नष्ट करने जैसी कोई शर्त शामिल नहीं है।
ईरान को ₹28 लाख करोड़ रीकंस्ट्रक्शन फंड मिलेगा:अमेरिकी कंपनियां निवेश करेंगी