इजराइल की तेहरान पर एयस्ट्राइक, एलपीजी और क्रूड आॅयल लेकर आज भारत पहुंचेंगे दो जहाज
ब्रह्मास्त्र बगदाद
इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया है। हमले से करीब छह घंटे पहले ही दूतावास ने इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की थी।
इसी बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान के उत्तरी इलाके में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। उधर इस तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है। भारत के दो जहाज आज गुजरात के कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाले हैं। नंदा देवी जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचेगा, जबकि जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा। ये दोनों जहाज होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस लेकर भारत आ रहे हैं। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को एलपीजी लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।