रतलाम।रतलाम में रविवार रात हिंदू संगठनों ने थाना औद्योगिक क्षेत्र का घेराव किया। थाने परिसर में नीचे जमीन पर बैठ नारेबाजी की। रेप के फरार आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान सुपर की ढाई महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध जताया। रेप के दो अन्य मामलों में जेल में बंद मुन्नालाला के मोबाइल की जांच व नशीला पदार्थ को लेकर जांच नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।हिंदू संगठन के लोग रात 8 बजे थाने पहुंच घेराव किया। करीब एक घंटे तक थाना परिसर में जमीन पर बैठे रहे। पहले थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने समझाया। लेकिन नहीं माने। इसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पहुंचे। सीएसपी भी जमीन पर बैठ गए।हिंदू संगठनों को आश्वास्त किया कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस टीम तलाश कर रही है। गिरफ्तारी को लेकर सभी ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। सीएसपी ने रेप के आरोपी मुन्नालाला के केस में भी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इमरान सुपर की गिरफ्तारी की मांग:हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव; जमीन पर सीएसपी को बैठना पड़ा