उन्हेल। संत शिरोमणि रविदास जी कि जयंती रविदास समाज नवयुवक मंडल द्वारा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथियों मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन, नगरपरिषद उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, विकास जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि जीवन मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि चन्दर चौहान,मयुर जैन, मंडल महामंत्री तेजूलाल जटिया, राधेश्याम कपासिया, रामसिंग कपासिया, रमेश परमार,रूगनाथ परमार,जीवन सोलंकी, निर्भय सिंह, कैलाश सुनरी, रूगनाथ कपासिया, आदि मंचासिन का रविदास समाज नवयुवक मंडल द्वारा पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया अतिथि ने रविदास जी पर अपने अपने विचारों को व्यक्त किया बताया कि संत रविदास जी महाराज ने समाज को नई दिशा दी समाज को उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए रविदास ने अपने दिन कठिनाइयों में बिताकर समाज को एकता का संदेश दिया यह बात कार्यक्रम में कहीं साथ ही अतिथि के रूप में उपस्थित विकास जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के बताए रास्ते पर चलते हुए हमे अपनी अलग पहचान समाज में स्थापित करना चाहिए । इंसान की पहचान अपने कर्मों से होती है जाती या धर्म से नहीं होती है। हमें अपने आचार विचार और कर्म को पवित्र बनाना चाहिए। रविदास जीी के विचार जैसे मन चंगा तो कचोटी में गंगा को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। ओर समाज में चल रही कुरीतियों को बंद करना चाहिये।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने समाज के विकास के लिए विधायक सतीश मालवीय जी और सांसद जी के द्वारा रविदास समाज के मांगलिक भवन बनाने के लिए 10 10 लाख रुपए देने की स्वीकृति के बारे में समाज जन को अवगत करवाया साथ ही विधायक जी के द्वारा विधायक निधि से जल्द ही बोर खनन करवाने की घोषणा की।
इंसान की पहचान अपने अच्छे वचन और कर्म से होती है ना की जाति और धर्म से