ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे महिंद्रा शोरूम के सामने स्थित आरती भोजनालय में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आग बुझ गई है। कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैलती नजर आई, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। भोजनालय में खाना बनाने के दौरान यहां गैस की नली में आग लगी थी। इसके बाद बाहर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के दौरान कर्मचारी बाहर की ओर निकल गए थे। भोजनालय में जिस गैस की टंकी में आग लगी थी, उसमें आधे घंटे बाद ब्लास्ट हो गया। घटना के समय होटल में दो और टंकियां रखी थीं, लेकिन वे बच गईं।