तिरुवनंतपुरम। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा ने 14 बार प्रस्ताव पारित करके ऐसी मांग की है। इधर, चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी के लिए ‘साइलेंस पीरियड’ की घोषणा की है। जो मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह समय सभी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग खत्म होने से ठीक 48 घंटे पहले का है। ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 126 के अनुसार, इस दौरान चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यानी उम्मीदवार जनसभाएं, जुलूस, रैलियां, जनसंपर्क और कोई भी दूसरी गतिविधि नहीं कर सकेंगे।
असम, केरल, पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार