अरुणाचल प्रदेश भूकंप के झटकों से थर्राया, आधी रात 3.1 की तीव्रता से कांपी जमीन

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में आधी रात धरती अचानक हिल उठी। मंगलवार को 12 बजकर 58 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक झटके हल्के थे। इस भूकंप से अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में मंगलवार सुबह 12:58 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि मंगलवार रात आया भूकंप 27.45 लैटिट्यूड और 92.11 लोंगिट्यूड पर दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment