टांडा(धार)- टांडा के पास मगदी गांव में अधेड़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम मगदी निवासी सुबान पिता मोहन भीलाला 49 वर्ष ने स्वयं के खेत मे लगे सागवान के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।सूचना पर टांडा पुलिस ने मर्ग कायम किया। बताया जा रहा है कि सुबान ने 2 बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।
अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मर्ग कायम