अंबरनाथ में कांग्रेस के 12 सस्पेंड पार्षद बीजेपी में शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र की अंबरनाथ नगर परिषद सीट पर कांग्रेस के 12 पार्षदों ने बीजेपी से गठबंधन कर जीत हासिल की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने सभी को सस्पेंड कर दिया था। सभी सस्पेंड पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात बीजेपी कार्यालय में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- लोगों ने इन पार्षदों को चुना था और उन्होंने नागरिकों से विकास का वादा किया था। वे हमारे साथ इसलिए आए हैं क्योंकि सरकार गतिशील तरीके से काम कर रही है और लोगों को न्याय और विकास देने में सक्षम है। 20 दिसंबर को हुए स्थानीय चुनावों के बाद, बीजेपी ने कांग्रेस के साथ अंबरनाथ विकास अघाड़ी बनाया था। इसमें अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

Share:

संबंधित समाचार