अंधे कत्ल का खुलासा:पत्नी और देवर ने अवैध संबंध में की पति की हत्या, सिर पर किए थे वार

उज्जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के पिपलिया डाबी गांव में किसान भारत सिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सोनाकुंवर और उसके पड़ोसी देवर जितेंद्र सिंह के बीच पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध थे, जिसके चलते यह वारदात हुई।30 मई को पिपलिया डाबी गांव निवासी 42 वर्षीय किसान भारत सिंह राजपूत का शव उसके खेत में मिला था। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है।

पत्नी और उसके प्रेमी देवर ने रची साजिश-मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने एक टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली जानकारी और पूछताछ के आधार पर पुलिस को मृतक की पत्नी सोनाकुंवर और उसके दूर के रिश्तेदार जितेंद्र सिंह पर शक हुआ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment