उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में मार्ग सहित अन्य खाली पड़ी जगह को भी संवारकर खूबसूरत बनाया जा रहा है। इसके लिए कई हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन नृसिंह घाट से लालपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर बनाए गए पाथवे यहां की खूबसूरती को दाग लगा रहे हैं। महाकाल क्षेत्र में नर्सिंग घाट से लालपुर तरफ जाने वाली सड़क के दोनों तरफ किनारे पर ब्लॉक लगाकर पाथवे ( फुटपाथ) बनाया गया था ताकि पैदल चलने वाले लोग इसका उपयोग कर सके। लेकिन फुटपाथ की जर्जर हालत के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। घटिया निर्माण की वजह से फुटपाथ पर कई जगह के ब्लॉक नीचे धंस गए या फिर उखड़ गए हैं। इस कारण पाथवे उबड़-खाबड़ स्थिति में है। इसको लेकर विभाग बिल्कुल भी सजग नजर नहीं आ रहा है। महाकाल क्षेत्र में नृसिंह घाट से लालपुर की तरफ जाने वाले मार्ग का अत्यधिक उपयोग होता है बाहर से आने वाले श्रद्धालु इस मार्ग से ही महाकाल मंदिर के साथ ही अन्य देवी देवताओं के दर्शन के लिए आते जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते इस मार्ग को पिछले दिनों सांवरा गया था सड़क के किनारे ब्लॉक लगाकर पाथवे बनाया गया था। लेकिन कई जगह का पाथवे का हिस्सा जर्जर अवस्था में पड़ा है। कई जगह के ब्लॉक उखड़ गए हैं तो कई जगह के ब्लॉक नीचे धंस गए हैं इस कारण मार्ग भी उबड़-खाबड़ स्थिति में हो गया है। फुटपाथ की हालत जर्जर होने की वजह से लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं जबकि हमेशा इस मार्ग पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है इस कारण पैदल चलने वाले लोग फुटपाथ का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान में फुटपाथ की स्थिति काफी खराब है इस कारण मजबूरी में लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। इस कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
महाकाल क्षेत्र की खूबसूरती में दाग लगा रहे जर्जर पाथवे जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान कई जगह के ब्लॉक नीचे धंस गए या फिर उखड़ गए नर्सिंग घाट से लालपुर तरफ जाने वाली सड़क के किनारे ब्लॉक लगाकर बनाए पाथवे (फुटपाथ) की हालत जर्जर मार्ग उबड़-खाबड़ स्थिति में.. पैदल चलने वाले लोग उपयोग नहीं कर पा रहे