अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान का खतरा, 7 राज्यों ने इमरजेंसी घोषित की

वॉशिंगटन। अमेरिका में रविवार को भीषण बर्फीला तूफान की वजह से कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह पिछले 10 साल का सबसे भीषण बर्फीला तूफान हो सकता है। हालात को देखते हुए अमेरिका के 7 राज्य केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कंसास, अर्कांसस और मिसौरी में इमरजेंसी की घोषणा की गई है।  नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक इस तूफान से अमेरिका के 6 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित होगा। आमतौर पर गर्म रहने वाले फ्लोरिडा में भी में भारी बर्फबारी हो रही है। नेशनल वेदर सर्विस ने कंसास और मिसौरी के लिए खास चेतावनी जारी की है। नेशनल वेदर सर्विस का कहना है कि इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में 8 इंच तक बर्फबारी हो सकती है। यहां पर 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

Author: Dainik Awantika