यूपी में ठंड से 24 घंटे में 15 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के 10 राज्यों में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश हुई। कोहरे के चलते 10 ट्रेनें लेट चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विजिबिलिटी जीरो हो गई। ठंड से प्रदेश में 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे के कारण 20 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट चलीं। मध्य-प्रदेश में 7 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर से शुरू होगा। 10 जनवरी को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं। राजस्थान में सोमवार से तापमान में तेज गिरावट आ सकती है। दिन-रात का टेम्परेचर 2-3 डिग्री  गिर सकता है। कोल्ड वेव का भी असर रहेगा।

Author: Dainik Awantika