पंजाब में नाले में बस गिरी, 8 की मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया

एजेंसी बठिंडा

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा जीवन सिंह वाला गांव के पास हुआ। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम नाले में लोगों की तलाश कर रही है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि प्राथमिक जांच में हादसे के कारण क्लियर नहीं हो पाए हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस की बहुत मदद की। अभी जांच चल रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। गुरु काशी ट्रांसपोर्ट की बस छुट्टी होने के बाद कर्मचारियों को लेकर तलवंडी साबो से बठिंडा की तरफ जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। जीवन सिंह वाला गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इसके बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
बठिंडा के ऊउ शौकत अहमद परे और ररढ अमनीत कौंडल भी मौके पर पहुंच गईं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तलवंडी साबो अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद कुछ लोगों को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। बस को क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकाल लिया गया है।

Author: Dainik Awantika