प्रदेश में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू

ब्रह्मास्त्र भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह भोपाल से इस उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि वर्ष 2008 एवं 2009 में जन्म लेने वाले सभी बालक और बालिकाएं कोविड-19 वैक्सीनेशन के पात्र होगे। वर्ष 2010 में जन्मे केवल वे बालक, बालिकाएं वैक्सीनेशन को पात्र होंगे जिन्होंने 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने वैक्सीनेशन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टर को निर्देशित किया है कि गाईड लाइन का पालन करने के साथ 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन के सत्र केवल शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं और शालाओ में आयोजित किए जाएं।