March 29, 2024

उज्जैन। इंदौररोड डी-मार्ट के पास गुरुवार सुबह टैक्सी ड्राइवर के सिर में लेनदेन के विवाद में दोस्त ने गोली मार दी थी। गंभीर घायल ड्राइवर का इंदौर में उपचार चल रहा था। आज सुबह 10 बजे मौत हो गई। मामले में प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसे पुलिस अब हत्या में तब्दील करेगी।

मोतीनगर में रहने वाला लाखन पिता मोहनलाल राठौर 27 वर्ष को केशव मेंस पार्लर के पास डी-मार्ट के पीछे दोस्त रवि ठाकुर ने रोका और पिस्टल से सिर में गोली मार दी। उसने दूसरा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चल पाई। लाखन को जमीन पर पड़ा देख रवि मौके से भाग निकला। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे। गोली सिर में फंसी थी होने और हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया। 4 दिनों से चल रहे उपचार के बाद आज सुबह लाखन की मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद मामला लेनदन का होना सामने आया था। नागझिरी थाना पुलिस ने मामले में धारा 307, 294, 3 (1) द, 3 (2) वी 3 (2)वीए अजाक अधिनियम और आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 में केस दर्ज कर रवि ठाकुर की गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित कर 24 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि प्राणघातक हमले का मामला इंदौर से मर्ग डायरी आते ही हत्या में तब्दील कर लिया जाएगा।