April 27, 2024

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने जैसे चमत्कार कर दिया। 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सरकार और उज्जैन प्रशासन के साथ ही उन सब को बधाइयां मिलने लगी, जिन्होंने शिव ज्योति अर्पणम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जला कर रिकॉर्ड बनाया गया था। उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। चंद समय के लिए पूरा शहर दीयों की रोशनी से जगमगा गया। ऐसा लगा, जैसे लाखों बल्ब एक साथ जला दिए गए हों। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम ने जैसे ही रिकॉर्ड की घोषणा की, पूरे शहर में आतिशबाजियां होने लगीं। आसमान में पटाखे फूटने लगे। शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में उज्जैन नगरी फाल्गुन में दिवाली सी जगमग हुई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद सायरन बजते ही 14 हजार स्वयं सेवक दीयों को जलाने में जुट गए। इसके अलावा लोगों ने घर-घर और अपने प्रतिष्ठानों पर भी दिवाली की तरह दीपक जलाए। दावा है कि उज्जैन शहर में 21 लाख दीये जलाए गए। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की गई।
उज्जैन में दीये जलाने का विहंगम दृश्य रहा।
[11:12 am, 02/03/2022] Yogendra Joshi Sir: Box
महाकाल मंदिर के विकास में सीएम ने उज्जैन प्रशासन को किया फ्री हैंड

सीएम ने महाकालेश्वर मंदिर के विकास कार्यों में प्रशासन को फ्री हैंड कर दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के विस्तार और विकास के लिए किए जा रहे कामों में किसी तरह की जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। हर काम गुणवत्ता के साथ हो। महाकाल से जुड़े कामों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। उन्हें इंदौर रोड पर पार्किंग, रुद्रसागर विकास, शिप्रा से रुद्रसागर को जोड़ने सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। सीएम ने स्मार्ट सिटी द्वारा महाकाल-रुद्रसागर योजना के पहले चरण के कामों को देखा। उन्होंने महाकाल कॉरिडोर में बनाई जा रही हेरिटेज वाल का अवलोकन किया। इस पर शिव कथाओं को उकेरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरगद लगा रहे हो तो इसका ध्यान रखना कि इससे अन्य निर्माण प्रभावित न हो। मूर्तियों के निर्माण में भाग-भंगिमा का ध्यान रखने को कहा।