यूके में भारतीय मूल की सांसद शिवानी ने भागवत गीता थामे ली शपथ

लंदन। यूके में हाल ही में हुए चुनाव में लेबर पार्टी ने बंपर जीत हासिल की, पार्टी ने 400 पार सीट हासिल कर पूरे 14 साल बाद सत्ता में वापसी की। जिसके बाद कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट से बंपर जीत हासिल की और लेबर पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। दरअसल, शिवानी ने जिस समय सांसद पद की शपथ ली उस समय उन के हाथ में भगवत गीता थी, शिवानी ने हाथ में भगवत गीता थामे शपथ ली।

Author: Dainik Awantika