आज जहीर संग शादी रचाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, शाम में धूमधाम से होगा रिसेप्शन

सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ आज 23, जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगें। इसके बाद शाम में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

मां पूनम ने करवाई पूजा
सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले मां पूनम सिन्हा ने अपने घर ‘रामायणा’ में पूजा-पाठ करवाई है। इसके लिए अभिनेत्री अपने पिता के घर पर पहुंची हैं।

सोनाक्षी के घर पहुंचीं हुमा कुरैशी
सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्त हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ उनके घर पर पहुंच चुकी हैं। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ आज 23, जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगें। इसके बाद शाम में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देंगे।