नगर पालिका ने पंढरीनाथ कुंड की साफ-सफाई कर श्रमदान किया

बड़नगर। शासन निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में जल स्त्रोत नदी, तालाबो, कुआॅ, बावडी तथा अन्य जल स्त्रोतो के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु 05 जून से 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाना है। इसी के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर नगर पालिका परिषद बड़नगर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ विधायक जितेन्द्र पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या की अध्यक्षता एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा की उपस्थिती में स्थानीय पंढरीनाथ कुुंड स्थित कुंड की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधीयों, नगर पालिका सफाई संरक्षको एवं अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पंढरीनाथ कुुंड की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम शर्मा, संजय शर्मा, गजेन्द्र सिंह राजावत, दिलीप जैन, राकेश शर्मा, रेखा राठोड, उषा सोनी, राजकुमारी निम्बोला, सतीश वर्मा, अजय दोराया, नवीन राठोड, जयेश आचार्य, मांगीलाल हारोड, शांतिलाल गोखरू, बहादुर बादशाह, मनोज यादव, अंकित पाटोदी सहित पत्रकारगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल, विनोद पोरवाल उपयंत्री, रामनाथ पथरोड, मनोज झाला, राजेन्द्र सिंह सांखला, दिपक राठोर, शिवपाल अहिरवार आदि कर्मचारी/अधिकारीगण एवं पी.डी.एम.सी से ए.आर.ई. अभिजित भट्ट, फिल्ड इंजीनियर हेमंत गौड उपस्थित रहे।