कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने सिर झुका कर कहा -मध्य प्रदेश में हार स्वीकार है

 

इंदौर। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आए परिणामों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव के परिणाम आए हैं। इसके पहले शनिवार को एक बार फिर से एग्जिट पोल के जरिए देश में झूठ फैलाने की कोशिश की गई।
चुनाव को प्रभावित किया गया।

देश में जो डायरेक्टरशिप की भावना पैदा की गई। हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में आम जनता के बीच असर डालने वाला मुद्दा बनाया। महंगाई, बेरोजगारी, का मुद्दा कांग्रेस से अपने न्याय पत्र के जरिए उठाया। प्रधानमंत्री की गारंटी अब गारंटी नहीं रही। बीजेपी ने 4 महीने के अंदर धन बल के आधार पर कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराया। उसमें वह सफल रही। उन्होंने मध्य प्रदेश में 29 की 29 लोकसभा सीटों पर मिली हार को सिर झुका कर कहा -हार स्वीकार है। पूरी पार्टी एकजुट होकर आत्ममंथन के साथ जनता के लिए तैयार रहेगी। यह पूरी जिम्मेदारी मेरे पास है। पार्टी की ओर से यह जिम्मेदारी में स्वीकार करता हूं।