प्रेम विवाह का 8 साल बाद दुखद अंत पत्नी का गला घोंटने के बाद पति ने काटी दोनों हाथ की नस

उज्जैन। प्रेम विवाह करने वाले आपसी विवाद के चलते कई दिनों से अलग रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही साथ आये थे। लेकिन तनाव कम नहीं हुआ था, जिसका नजीता मंगलवार को दुखद अंत के साथ हो गया। पति ने पहले पत्नी को गला घोंट दिया, उसकी मौत होने के बाद खुद के दोनों हाथों की नस काट ली। मामला बडनगर तहसील के नयापुरा का होना सामने आया है। मंगलवार सुबह कमरे में पंलग पर शिखा राठौर 28 वर्ष और बाथरूम में उसके पति अमित आचार्य 30 वर्ष की लाश पड़ी होने की खबर मिलने पर टीआई अशोक पाटीदार, एएसआई प्रभुलाल मुनिया टीम के साथ पहुंचे। बाथरूम में पड़े अमित के दोनों हाथों की नस कटी थी। शिखा के गले पर दबाने के निशान थे। मामला हत्या और आत्महत्या का होने पर एफएसएल टीम जांच के लिये पहुंची। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजे गये। इस दौरान परिजनों से पूछताछ की मामले की जानकारी जुटाई गई। परिजनों ने बताया कि दोनों ने 8 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, उनका एक बेटा लवित 7 वर्ष और पुत्री मैत्री 2 वर्ष है। शादी के बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। मामला न्यायालय तक पहुंचा था, जहां समझौता हुआ था, जिसका शपथ पत्र  थाने पर भी दिया गया था। लेकिन दोनों के बीच विवाद की स्थित नहीं थमी थी। अमित दोनों बच्चों और मां मंजू राठौर के साथ 2 माह पहले झाबुआ चला गया था। कुछ दिन पहले ही बच्चों और मां के साथ बड़नगर लौटा था। रात में दोनों बच्चे दादी के साथ सोये थे। शिखा और अमित दूसरे कमरे में थे। सुबह लवित कमरे में पहुंचा तो उसने मां को पलंग पर अचेत हालत में देखा। बाथरूम का दरवाजा खुला था, जहां पिता खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिये।
सुसाइड नोट में लिखा मुझे न्याय नहीं मिला
हत्या के बाद आत्महत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कि तो सुसाइड नोट मिल। जिसे अमित ने लिखा था। जिसमें उल्लेख किया गया था कि शिखा से परेशान हो चुका था, उसने मेरा और परिवार का जीना हराम कर दिया था। पुलिस को शिकायत की थी मुझे न्याय नहीं मिला। मुझे परेशान करने में शिखा के माता-पिता ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब मैं बहुत परेशान हो गया हूं। इसलिय पत्नी को मारकर खुद आत्महत्या कर रहा हूं।
अमित करता था जॉब, शिखा थी शिक्षिका
परिजनों ने बताया कि अमित निजी फायनेंस कंपनी में जॉब करता था, वहीं शिखा प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका थी। परिवार काफी संपन्न है। प्रेम विवाह के बाद कुछ महिनों तक सबकुछ ठीक था। उसके बाद छोटी-छोटी बातों में दोनों के बीच विवाद की शुरूआत हो गई, जो बड़े पारिवारिक विवाद में बदल गई थी। पुलिस के अनुसार मामले दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी है, अब कुछ बाकी नहीं रहा है, जिसके चलते मामले का खात्मा किया जाएगा।