महामृत्युंजय द्वार पर रात 2:30 बजे सड़क हादसा, 11 घायल

दिल्ली के श्रद्धालुओं की गाड़ी कैप्सूल ट्रक से टकराई

उज्जैन। धार्मिक यात्रा पर निकले दिल्ली के परिवार की गाड़ी रात 2:30 बजे महामृत्युंजय द्वार पर आगे चल रहे कैप्सूल ट्रक से टकरा गई। सड़क हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं जिसमें बच्चे और महिला भी शामिल है सभी को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने एक महिला की हालत गंभीर बताई है अन्य की हालत सामान्य है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले गुप्ता और चौधरी परिवार के 10 सदस्य धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आए थे। रविवार को महाकाल दर्शन करने के बाद सभी बाबा बम बम भोले ट्रेवल्स की गाड़ी किराए पर लेकर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गए थे। देर रात वापस उज्जैन लौट रहे थे। 2:30 बजे के लगभग महामृत्युंजय द्वारा चौराहा पर श्रद्धालुओं की गाड़ी आगे चल रहे कैप्सूल ट्रक के ब्रेक लगाते ही पीछे से ट्रक में जा टकराई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी सभी घायलों को बाहर निकल गया जिसमें चालक भी शामिल था। 108 एम्बुलेंस और डायल 100 से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने बताया कि घायलों में शामिल पूनम चौधरी की हालत गंभीर है उन्हें ज्यादा चोट लगी है। वही अन्य घायल की हालत सामान्य है। कुछ को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने ट्रक और श्रद्धालुओं की गाड़ी जप्त कर ली है। मामले में जांच जारी है। घायल दिल्ली के अंसारी मार्ग दरियागंज के रहने वाले हैं।