मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- इंदौर नगर निगम घोटाले में दो पूर्व आयुक्तों के खिलाफ होगी जांच

 

 

इंदौर। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर नगर निगम घोटाले को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम के घोटाले में पूर्व निगम कमिश्नर रहे दो अफसरों मनीष सिंह और प्रतिभा पाल की संदिग्ध भूमिका की जांच की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगर अफसर दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य आरोपी की पत्नी ने कोर्ट में दिया ऐफिडेविट

करोड़ों के घोटाले के मास्टरमाइंड अभय राठौड़ की पत्नी ने कोर्ट में वकील के जरिए एक शपथ पत्र दाखिल किया है। इस शपथ पत्र में नगर निगम के घोटाले में अभय राठौड़ ने उसके अलावा घोटाले में पूर्व निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल और मनीष सिंह की भूमिका को संदिग्ध बताया है। आरोप लगाया गया है कि इस घोटाले में इंदौर के ये दोनों पूर्व निगमायुक्त भी दोषी हैं।