निजी अस्पताल के शव वाहन ने बाइक सवारो को कुचला, देवास रोड पर हुई दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

उज्जैन।

नागझरी हाट बाजार से दुकान बंद कर देर रात घर लौट रहे बाइक सवार दो ममेरे भाइयों को शव वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना में एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
देवास रोड पर ग्राम मानपुरा में रहने वाला संदीप का परिवार नागझरी हाट बाजार में सब्जी की दुकान लगता है। रात को ममेरे भाई अभिषेक चौहान 20 वर्ष निवासी ब्राह्मण पिपलिया सांवेर रोड के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में मिनी जी अस्पताल के शव वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संदीप और अभिषेक गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां रात 1 बजे अभिषेक की मौत हो गई। संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। आज सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि अभिषेक दो माह से मानपुर में मां के यहां रह रहा था। वह पढ़ाई के लिए आया था उसने कॉलेज में एडमिशन लिया था। नागझरी थाना पुलिस ने शव वाहन जप्त कर लिया है