कार-आयशर की भिड़ंत में 3 वर्षीय मासूम घायल

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में मोड़ पर गुरूवार-शुक्रवार रात 12.30 बजे कार और आयशर के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद आयशर चालक भाग निकला। कार में राजपाल पिता विक्रमसिंह 27 वर्ष, लखन पिता कैलाश बागरी 31 वर्ष और 3 वर्षीय हरसिद्धी पिता राजपाल सोलंकी निवासी बरखेड़ी खालसा घायल हो गये। लोगों की सूचना पर पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार उज्जैन से अपने गांव लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने आयशर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया है। उन्हेल थाना क्षेत्र के इंगोरिया चौपाटी पर भी रात में 2 कारो की भिड़ंत हो गई। एक कार में भोपाल के गुलमोहर कालोनी में रहने वाला नरेन्द्र पिता गोपीचंद्र यादव 44 वर्ष और उसके साथी आशीषसिंह बादल तिवारी और शुभम तिवारी सवार थे। जिन्हे दुर्घटना में चोंट लगी है। उन्हेल पुलिस ने कार चालक एमपी 09 डीबी 0484 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Author: Dainik Awantika